फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: ढलवान के पास एचआरटीसी बस हुई खराब, यात्री परेशान

विज्ञापन
ढलवान के पास खराब हुई एचआरटीसी बस । स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
भांबला/सरकाघाट (मंडी)। हिमाचल पथ परिवहन निगम सरकाघाट डिपो की बस बीच सड़क में खराब हो जाने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। सरकाघाट-मंडी वाया पटड़ीघाट रूट पर निकली बस ढलवान से एक किलोमीटर आगे बीच रास्ते में हांफ गई।
विज्ञापन

इस कारण पटड़ीघाट, कलखर, नेरचौक और मंडी की तरफ यात्रा कर रहे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ यात्री खड़े होकर बस ठीक होने का इंतजार करते रहे। बस में करीब 25 यात्री सवार थे।
अचानक बस खराब होने से लंबी दूरी के यात्रियों को दिक्कतें आईं। लोगों की माने तो इस रूट पर जाने वाली बस अक्सर खराब होती रहती है जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें