फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 माह बाद याद आई क्षतिग्रस्त बसें

Sun, 03 Jul 2016 06:37 PM IST
ब्यूरो मंडी
विज्ञापन
धर्मपुर बस स्टैंड में एक साल बाद गत वर्ष बाढ़ से क्षतिग्रस्त बसों को ले जाती क्रेन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल धर्मपुर मुख्यालय के बस स्टैंड में पिछले साल बाढ़ से क्षतिग्रस्त एचआरटीसी की बसों को आखिर 11 माह बाद ठीक करवाने के लिए मंडी ले जाया गया। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद कुमार की अगुवाई में क्रेन से क्षतिग्रस्त बसों को हटाने का काम शुरू किया गया। गत वर्ष 7 अगस्त 2015 को भारी बारिश से सोन खड्ड में आई भीषण बाढ़ से धर्मपुर बस स्टैंड पूरी तरह जलमग्र हो गया था। बस स्टैंड में खड़ी एचआरटीसी की 9 बसों सहित निजी बसें और टैक्सियां पानी के बहाव में बह गई थीं। एचआरटीसी ने चार बसों को तो ठीक करवा दिया था लेकिन शेष पांच बसें अभी तक बस स्टैंड में ही खड़ी थीं।
विज्ञापन


जिसमें एक बस मंडी डिपो की और चार बसें सरकाघाट डिपो की थीं। तीन बसें अभी चली ही नहीं थी और एक बस 10120 किलोमीटर ही चली थी। क्षतिग्रस्त बसों की एचआरटीसी ने भी कोई सुध नहीं ली। 11 महीनों के बाद एचआरटीसी को क्षतिग्रस्त बसों को बस स्टैंड से हटाने की याद आ गई है। क्षतिग्रस्त बसों को शिफ्ट करने के लिए आई टीम का नेतृत्व क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी विनोद कुमार ने किया। रविवार को एक बस को क्रेन से मंडी ले जाया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक के समक्ष लोगों ने हाल ही में सोन खड्ड पुल से बस स्टैंड को संचालित करने का मुद्दा उठाते हुए मांग की है कि सभी बसें बस स्टैंड में सवारियां उतारें।  जिस पर उन्होंने कहा कि जिस दिन ज्यादा बारिश होगी, उस दिन को छोड़कर और दिन बसों को बस स्टैंड में सवारियां उतारने के आदेश कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें