फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्याठी गांव में जमीन धंसने से मंडरा रहा खतरा

Sun, 03 Jul 2016 06:31 PM IST
ब्यूरो मंडी
विज्ञापन
धर्मपुर क्षेत्र की लौंगणी पंचायत के स्याठी गांव में जमीन धंसने का निरीक्षण करते एसडीएम किशोरी लाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल धर्मपुर की लौंगणी पंचायत के स्याठी गांव में भूस्खलन से जमीन धंसने का खतरा मंडरा रहा है। बरसात शुरू होने के साथ ही गांव के ऊपर से जमीन धंस रही है। एसडीएम धर्मपुर किशोरी लाल ने रविवार को स्याठी गांव का दौरा किया और भूस्खलन का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों को बरसात के मौसम में सतर्क रहने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन



   पिछले तीन वर्षों से स्याठी गांव में जमीन धंस रही है। पहले भी एक भारी चट्टान आने से तीन मकान इसकी चपेट में आ गए थे। प्रभावित परिवारों को गांव छोड़कर जाना पड़ा था। वहीं पिछले वर्ष यहां जमीन धंसने से हरिजन बस्ती सहित पूरे स्याठी गांव को खतरा पैदा हो गया है। गत वर्ष गांववासियों ने नैना माता मंदिर त्रैमला धार में रातें गुजारी थीं। इस बार भी गांव में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। बरसात शुरू होने पर एसडीएम धर्मपुर किशोरी लाल ने स्याठी गांव का दौरा किया और पूरी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि जल्द ही गांव में स्टेट ज्योलॉजिकल की टीम का दौरा करवाया जाएगा और जमीन धंसने के कारणों का पता लगाया जाएगा। उन्होंने गांववासियों को कहा कि अगर ज्यादा बारिश होती है तो तुरंत गांव को खाली कर सुरक्षित स्थान पर चलें जाए। अगर खतरा दिखाई दे तो तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दें। इस मौके पर पूर्व प्रधान देशराज पालसरा, लौंगणी पंचायत की प्रधान सीमा देवी, उपप्रधान ओमचंद, बीडीसी सदस्य मीना देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें