सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर स्थित हिमाचल प्रदेश विद्युत निगम लिमिटेड (एचपीपीसीएल) ने अपना 19वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया। इस मौके पर महाप्रबंधक (डिजाइन) इंजीनियर संजीव वोहरा मुख्य अतिथि थे।
कार्यालय परिसर में एचपीपीसीएल का ध्वज फहराया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि एचपीपीसीएल स्वच्छ और हरित ऊर्जा का उत्पादन करके राज्य में समृद्धि लाने के अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। वर्तमान में एचपीपीसीएल अपनी चालू परियोजनाओं से 328 मेगावाट बिजली का उत्पादन कर रही है। स्थापना दिवस पर विभिन्न खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ने खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए। संवाद