फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर में साइबर धोखाधड़ी पर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिद्रनगर (मंडी)। बैंक उपभोक्ताओं को साइबर धोखाधड़ी से बचाने के लिए जोगिंद्रनगर में आरबीआई के रीजनल डायरेक्टर अनुपम किशोर की अध्यक्षता में वीरवार को कार्यशाला हुई। इसमें उपभोक्ताओं को अनधिकृत लेन देन पर सतर्क करते हुए व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

अनुपम किशोर ने बताया कि धोखाधड़ी की रिपोर्ट करने के संबंध में जारी दिशा निर्देशों के तहत उपभोक्ता राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवा सकता है। बैंक प्रबंधन कभी भी व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी एसएमएस के माध्यम से नहीं मांगता है। फिर भी बैंक उपभोक्ता साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो रहे हैं।
इससे पहले धर्मशाला मंडल के जोनल हेड कमल कुमार शर्मा ने बैंक उपभोक्ताओं को पुराने डाटा के निपटान और बंद पड़े खातों से किसी भी प्रकार की जानकारी को साझा न करने पर अपनी बात रखी। यूको बैंक के प्रबंध निदेशक दीवान चंद ने उपस्थित बैंक उपभोक्ताओं को निष्क्रिय खातों के दुरुपयोग से जुड़ी जानकारी साझा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें