फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपी शिवा परियोजना से प्रदेश की आर्थिकी होगी मजबूत : जगत नेगी

Sun, 01 Sep 2024 07:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
धन्यारा पंचायत में लीची पौधरोपण अभियान का शुभारंभ करते बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी। -स्रोत :
विज्ञापन
मंडी। शिवा परियोजना से प्रदेश की आर्थिकी मजबूत होगी और बागवान लाभांन्वित होंगे। ऐसे में बागबानों को अधिक से अधिक क्लस्टर से जुड़ना चाहिए। यह बात राजस्व, बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने सदर विधानसभा क्षेत्र की धन्यारा पंचायत में एचपी शिवा परियोजना के तहत लीची पौधरोपण अभियान का शुभारंभ के दौरान कही।
विज्ञापन

एचपी शिवा परियोजना के इस क्लस्टर में 17 हेक्टेयर भूमि पर लीची के 13 हजार से अधिक पौधे लगाए जाएंगे, जिससे 65 परिवार लाभान्वित होंगे। बागवानी मंत्री ने कहा कि शिवा परियोजना के पूरा होने पर 15 हजार से अधिक बागवान परियोजना से जुड़ जाएंगे। एशियन विकास बैंक द्वारा वित्तपोषित इस परियोजना पर 1398 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं और यह परियोजना प्रदेश के सात जिलों में चलाई जा रही है।
इस मौके पर उन्होंने प्रदेश सरकार को हर वर्ग का हितैषी करार देते हुए केंद्र सरकार पर आपदा में कोई भी मदद न करने का भी आरोप लगाया। इस अवसर पर कृषि उपज मंडी समिति के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव व जिला परिषद सदस्य चंपा ठाकुर, जिला परिषद सदस्य कमलेश कुमारी, उप निदेशक बागवानी डॉ. संजय गुप्ता, परियोजना निदेशक एचपी शिवा डॉ. देवेंद्र सिंह ठाकुर, एएसपी सागर चंद सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें