फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सिहल में मकान और गोशाला जमींदोज

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। ग्राम पंचायत जांबला के सिहल गांव में मंगलवार सुबह भारी बारिश से कुलदीप का दो मंजिला मकान और एक गोशाला ध्वस्त हो गई। पटवारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और रिपोर्ट तैयार की।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से फौरी राहत के तौर पर तिरपाल उपलब्ध करवाया गया है। स्थानीय निवासी एवं जिला मंडी कांग्रेस कमेटी के सदस्य रामलाल ठाकुर ने बताया कि कुलदीप बेहद गरीब परिवार से संबंध रखता है। ऐसे में प्रशासन को तुरंत प्रभाव से सहायता प्रदान करनी चाहिए। वहीं, नायब तहसीलदार डैहर रमेश कुमार ने कहा कि पटवारी की ओर से नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें