मंडी। हाउस नंबर प्लेट का इंतजार कर रहे शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। हाउस नंबर प्लेट के सैंपल निगम कार्यालय पहुंच चुके हैं। हाउस नंबर प्लेट के डिजाइन को लेकर नगर निगम ने एक कमेटी गठित की थी। नेला वार्ड के पार्षद राजेंद्र मोहन को कमेटी का चेयरमैन बनाया था। कमेटी ने हाउस नंबर प्लेट को लेकर सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद रिपोर्ट निगम कार्यालय में सौंप दी थी।
अब हाउस नंबर प्लेट के सैंपल निगम कार्यालय पहुंच चुके हैं। जल्द ही इन्हें लगाने को लेकर नगर निगम बैठक करेगा और आगे टेंडर प्रकिया शुरू की जाएगी। नगर निगम अभी तक लोगों के घरों में हाउस नंबर प्लेट नहीं लगवा पाया था। वरिष्ठ नागरिक हाउस नंबर प्लेट की मांग कर रहे थे। पुराने वार्डों में अभी भी पुरानी हाउस नंबर प्लेट्स चस्पां है। अधिकतर स्थानों पर वार्ड अब कोई और है तो प्लेट में वार्ड का नाम पुराना ही अंकित है। ग्रामीण क्षेत्र से छिटककर नगर निगम का हिस्सा बने शहरवासियों को अभी तक शहर में होने का अहसास तक नहीं हो रहा है। ऐसे क्षेत्रों में विकास कार्य व सुविधाएं शहर जैसी अभी तक नहीं है।
...
नगर निगम के सभी 15 वार्डों में जल्दी भवनों पर हाउस नंबर प्लेट्स चस्पां की जाएगी। डिजाइन अप्रूव होने के बाद प्लेट्स के सैंपल कार्यालय में पहुंच चुके हैं। जल्दी टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर हाउस नंबर प्लेट्स भवनों पर लगाई जाएगी।
एचएस राणा, आयुक्त, नगर निगम मंडी।