फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सलापड़ में सिंचाई के टैंक में मिला दसवीं की छात्रा का शव, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 05 Jan 2025 12:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)।

सार

सलापड़ के सयू गांव में शनिवार को 16 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ है। युवती की पहचान शैलजा ठाकुर पुत्री फिंदर राम गांव सयू डाकघर खुराहल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
शव (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलापड़ के सयू गांव में शनिवार को 16 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ है। युवती की पहचान शैलजा ठाकुर पुत्री फिंदर राम गांव सयू डाकघर खुराहल के रूप में हुई है। शैलजा दसवीं कक्षा की छात्रा थी। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार रात को खाना खाने के बाद शैलजा पढ़ाई करने अपने कमरे में चली गई। उसने उसी कमरे में सोने की बात कही थी। इसके बाद परिजन सो गए। सुबह शैलजा को उठाने गए तो देखा कि वह बिस्तर से गायब है। उसकी हर जगह तलाश की। सलापड़ पुलिस चौकी में लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की। शैलजा का शव पड़ोसी के घर के सिंचाई टैंक में मिला। इसके बाद पुलिस थाना सुंदरनगर और सलापड़ पुलिस चौकी की टीम शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सुंदरनगर लाया। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया है। रविवार सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें