फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: 15 जुलाई तक चलेगा गृह सूचीकरण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। नगर निगम मंडी क्षेत्र में जनगणना के प्रथम चरण के तहत गृह सूचीकरण कार्य 15 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर नागरिकों से आवश्यक जानकारी एकत्र करेंगे। नगर निगम आयुक्त रोहित राठौर ने बताया कि गृह सूचीकरण अभियान के तहत हर घर का भ्रमण किया जाएगा और 34 सवालों के माध्यम से आंकड़े जुटाए जाएंगे।
विज्ञापन

ये आंकड़े जनगणना 2027 की आधारशिला तैयार करने के साथ-साथ विभिन्न विकास योजनाओं, नीतियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में मददगार साबित होंगे। जनगणना के दौरान एकत्रित की जाने वाली जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और इसका इस्तेमाल केवल सरकारी और सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए ही किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें