फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: गोरत में जला मकान, तीन लाख का नुकसान

विज्ञापन
गोरत में घर में आग लगने से राख हुआ सामान । स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। ग्राम पंचायत खनौड के गोरत गांव में सोमवार करीब दस बजे सुनील कुमार के कच्चे मकान में आग लग गई। इससे करीब तीन लाख की संपत्ति जल कर राख हो गई है। गांव वालों ने आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक मकान पूरी तरह जल गया था। धर्मपुर पुलिस थाना से पुलिस और राजस्व विभाग से पटवारी मौके पर पहुंचे। नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन

सुनील कुमार ने आरोप लगाया है कि जब सुबह अचानक मकान में आग लगी तो मैंने जल शक्ति विभाग के वाटर गार्ड से आग बुझाने के लिए पानी छोड़ने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह पानी आग बुझाने के लिए नहीं, पीने के लिए है। विभाग के कनिष्ठ अभियंता से इस बारे में शिकायत की। सहायक अभियंता अविनाश का कहना था कि सूचना मिलने पर पानी की आपूर्ति कर दी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें