फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: वीकेंड पर बरोट वैली में होटल, होम स्टे पैक

Sun, 29 Jun 2025 12:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
चौहारघाटी ​स्थित बरोट के शानन रेजर वायर परिसर में पहुंचे पर्यटक। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत पाने के लिए बरोट वैली में वीकेंड पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी है। एडवांस बुकिंग पर चल रहे होटलों और होम स्टे में रात्रि ठहराव के लिए कमरे न मिलने पर अब अब ऊहल नदी किनारे टेंट में पर्यटकों को रात गुजारनी पड़ रही है।
विज्ञापन

शनिवार को वीकेंड पर पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान सहित अन्य राज्यों से करीब 700 से अधिक पर्यटक वाहनों के साथ पहुंचे हैं। यहां के पर्यटन को पंख लगे हैं, लेकिन पर्यटकों को मौज मस्ती के बाद रात्रि ठहराव के लिए पर्यटकों को दर-दर भटकना पड़ रहा है।
होम स्टे कारोबारी मुनीष, दिनेश, रमेश आदि का कहना है कि पर्यटकों की अधिक आवाजाही से उनके कारोबार ने रफ्तार पकड़ी है। रेस्तरां के कारोबारी हरीदेव, विनोद, सुनील ने बताया कि सुविधाओं के हिसाब से टेंट सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। इसके प्रतिदिन 1500 से तीन हजार रुपये तक भी शुल्क वसूले जा रहे हैं।
विज्ञापन

मानसून सीजन में बरोट वैली में पर्यटकों का ऊहल नदी में साहसिक गतिविधियां का भी क्रेज बढ़ा है। रिवर क्रॉसिंग के लिए पर्यटकों का खूब उत्साह देखने को मिल रहा है। द्रंग हल्के की चौहारघाटी में हरी भरी वादियों के बीच बसा राजगुंधा गांव पर्यटकों की पहली पंसद बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें