सरकाघाट अस्पताल में मॉकड्रिल के दौरान आग पर काबू पाने का प्रशिक्षण लेते अस्पताल कर्मचारी। स्रो
सरकाघाट (मंडी)। नागरिक अस्पताल सरकाघाट में मंगलवार को मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। अग्निशमन विभाग के प्रभारी विक्रांत सेन की अगुवाई में आयोजित इस मॉक ड्रिल में अस्पताल कर्मचारियों, स्टाफ सदस्यों को आग लगने पर बचाव व अग्निशमन संयंत्रों के प्रयोग के बारे में जानकारी दी गई।
इस दौरान अग्निशमन कर्मियों ने बताया कि कई तरह की आग पर काबू पाने के लिए अलग-अलग गैस और उपकरणों का प्रयोग किया जाता है। सामान्य आग को पानी से काबू किया जाता है। फोम, कोयला, कैमिकल की आग पर काबू पाने के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर अस्पताल के एसएमओ डॉ. संजीव कुमार, स्वास्थ्य कर्मचारी, अग्निशमन विभाग से प्रशामक जय पाल, तिलक कुमार, चालक अशोक कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद