फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: अस्पताल मार्ग बना पार्किंग का अड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
एंबुलेंस की राह में बढ़ी रुकावट
विज्ञापन

सकोढ़ी चौक से गणपति मार्ग तक सड़क पर खड़े हो रहे वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। शहर का सबसे व्यस्त अस्पताल मार्ग इन दिनों अवैध पार्किंग का अड्डा बन चुका है। सकोढ़ी चौक से लेकर गणपति मार्ग तक सड़क और फुटपाथ पर दोपहिया और चौपहिया वाहन खड़े किए जा रहे हैं। इससे अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों और आपातकालीन सेवाओं को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार एंबुलेंस को भी जाम जैसी स्थिति से गुजरना पड़ता है। इससे गंभीर मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध करवाने में देरी हो रही है।
विज्ञापन

स्थानीय विधायक अनिल शर्मा नगर निगम की बैठक में इस मार्ग को नो-पार्किंग जोन घोषित करने का प्रस्ताव रख चुके हैं लेकिन इसके बावजूद स्थिति में कोई विशेष सुधार नहीं दिख रहा है। वरिष्ठ नागरिक सभा के पूर्व प्रधान ओपी कपूर, चंपा शर्मा, रोशन लाल, अनिल शर्मा, पुन्नी देवी आदि ने बताया कि अस्पताल मार्ग पहले ही संकरा है। सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग और फुटपाथ पर दुकानदारों की ओर से सामान रखने से राहगीरों को भी मजबूरन सड़क पर चलना पड़ता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अस्पताल मार्ग पर नियमित गश्त बढ़ाने, यातायात व्यवस्था के लिए कम से कम तीन पुलिस कर्मियों की तैनाती करने और मालवाहक वाहनों की लोडिंग-अनलोडिंग के लिए निर्धारित समय तय करने की मांग की है। एएसपी अभिमन्यु वर्मा ने कहा कि अस्पताल मार्ग पर पुलिस कर्मियों की तैनाती रहती है। इसके बावजूद यदि कहीं अव्यवस्था है तो यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस जवानों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें