फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: शिकावरी की गृह रक्षा हवलदार को मिला कमांडेंट जनरल डिस्क अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिला मुख्यालय मंडी के महिला पुलिस थाना में कार्यरत सराज के शिकावरी की रहने वाली महिला गृह रक्षा हवलदार प्रोमिला ठाकुर को कार्यालय में बेहतर प्रबंधन, माक ड्रिल के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के लिए कमांडेंट जनरल डिस्क अवार्ड से नवाजा गया है। यह सम्मान उन्हें गृह रक्षा के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर बीते पांच दिसंबर को गृह रक्षा राज्य मुख्यालय शिमला में डीजीपी होमगार्ड सतवंत अटवाल त्रिवेदी की ओर से प्रदान किया गया है।
विज्ञापन

प्रोमिला ठाकुर ने साल 2015 में गृह रक्षा विभाग को ज्वाइन किया है। 11 साल के अपने कार्यकाल में उन्होंने बटालियन हेडक्वार्टर सहित गृह रक्षा छठी वाहिनी मंडी कार्यालय में सेवाएं प्रदान की हैं। प्रोमिला ठाकुर का कहना है कि वर्तमान में वह महिला पुलिस थाना सदर में कार्यरत हैं। सीजीडी अवार्ड मिलना उनके लिए बड़ी उपलब्धि है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें