फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: धर्मपुर में नशे के विरुद्ध अभियान चलाएगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल धर्मपुर में पुलिस प्रशासन समाज में फैल रहे नशे के विरुद्ध एक विशेष अभियान चलाएगा। यह अभियान पंचायत स्तर पर चलाया जाएगा ताकि युवाओं को नशे से दूर रखा जा सके। साथ ही एक स्वस्थ, सुरक्षित तथा नशा मुक्त समाज की स्थापना की जा सके।
विज्ञापन

अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से बचाना है। साथ ही नशे के दुष्प्रभावों को बताना और समाज में नशे की रोकथाम के लिए सामूहिक प्रयास सुनिश्चित करना है। पंचायत स्तर पर स्थानीय प्रशासन, पुलिस विभाग, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षकों, अभिभावकों और युवा संगठनों को शामिल करके जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी, अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री और उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के लिए कठोर कदम उठाए जाएंगे। यदि कोई व्यक्ति नशे के धंधे में संलिप्त पाया गया, तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, स्थानीय नागरिकों से भी सहयोग की अपील की है ताकि पुलिस को नशा तस्करों और अवैध गतिविधियों की जानकारी मिल सके।
विज्ञापन

नशे के खिलाफ इस अभियान में विशेष रूप से युवाओं को लक्षित किया जाएगा, क्योंकि वे समाज का भविष्य हैं। उधर, डीएसपी धर्मपुर संजीव सूद ने बताया कि पंचायत स्तर पर लोगों को नशे के खिलाफ संगठित और जागरूक किया जाएगा ताकि युवा पीढ़ी को इससे बचाया जा सके। नशे के खिलाफ सभी को आगे आना होगा तभी समाज से इसका खात्मा हो सकेगा।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें