लडभड़ोल (मंडी)। तहसील लडभड़ोल के पंडोल में रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जोगिंद्रनगर के जिला संघचालक कुलदीप ठाकुर ने की।
प्रांत सह कार्यवाह विपिन मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। विपिन ने हिंदुओं को जगाना विषय पर अपने विचार रखे। कहा कि आज के दौर में नशा एक बड़ी समस्या बनकर उभरा है, जो युवा पीढ़ी को खोखला कर रहा है। इसके अलावा उन्होंने मोबाइल के अत्यधिक उपयोग को भी समाज और संस्कारों के लिए एक गंभीर चुनौती बताया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला संघचालक कुलदीप ने भी संगठन की मजबूती और सामाजिक समरसता पर बल दिया। इस अवसर पर पंडोल मंडल के पंजाब सिंह सहित क्षेत्र के कई गण्यमान्य लोग और भारी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। संवाद