मंडी। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से वीरवार को शिक्षा महाविद्यालय डडौर में मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय बदरेल ने की।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश ठाकुर ने मासिक धर्म के दौरान सेनेटरी पैड के प्रयोग के बारे में प्रशिक्षुओं को बताया। उन्होंने मोटे अनाज, मौसमी फल और पौष्टिक आहार के बारे भी जागरूक किया। शिविर में कॉलेज प्रशिक्षुओं के लिए पेंटिंग और नारा लेखन प्रतियोगिता भी हुई। चित्रकला में हिमांशी, शिवानी और शगुन क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं जबकि नारा लेखन में शिवानी पहले, हिमांशी दूसरे तथा चंचल तीसरे स्थान पर रहीं। संवाद