फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: हिमाचल के 3 बॉक्सर सेमीफाइनल में, आज स्वर्ण पदक के लिए भिड़ेंगे

Sun, 07 Jul 2024 06:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
मंडी के टाउन हॉल में आयोजित स्वात फ्रेंच बॉ​क्सिंग प्रतियोगिता के दौरान देशभर के ​खिलाड़ी। संवा
विज्ञापन
मंडी। मंडी शहर के टाउन हाल में शनिवार को नेशनल स्वात फेडरेरशन कप का शुभारंभ नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट ने किया। स्वात फ्रेंच बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में हिमाचल, पंजाब, बिहार, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बेस्ट बंगाल, गुजरात, चंडीगढ़, राजस्थान और दिल्ली के 250 महिला व पुरुष खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन








पहले दिन हुए मुकाबलों में हिमाचल के मंडी जिला के 3 बॉक्सर दो महिला खिलाड़ी होमानी और वरुणिका और एक पुरुष खिलाड़ी वरुण सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। इसके अलावा शनिवार को दूसरे राज्यों के खिलाड़ियों ने भी बॉक्सिंग रिंग पर खूब पसीना बहाया। रविवार को हिमाचल प्रदेश के तीनों खिलाड़ी स्वर्ण पदक जीतने के लिए प्रतिद्वंद्वियों से भिंड़ेंगे।







इस दौरान इंडोनेशिया में कांस्य पदक जीतने वाले मंडी के वरुण वालिया को बधाई दी गई। इस अवसर पर नगर निगम के पार्षद वीरेंद्र सिंह आर्य, स्वात फ्रेंच बॉक्सिंग एसोसिएशन के संस्थापक सुखविंद्र सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष हंस राज, राष्ट्रीय महासचिव परमजीत कौर, हिमाचल राज्य के महासचिव संतोष कुमारी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें