मंडी में अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव पर रस्साकशी प्रतियोगिता में दमखम दिखाते प्रतिभागी।
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में पड्डल मैदान में पुरुष और महिला वर्ग की रस्साकशी प्रतियोगिता मंगलवार को शुरू हुईं। पुरुष वर्ग में चार टीमें जबकि महिला वर्ग में 13 टीमें हिस्सा ले रही हैं। पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला हिमाचल पुलिस और शिक्षा विभाग की टीम के बीच हुआ। इसमें हिमाचल पुलिस की टीम विजेता रही। महिला वर्ग में मंगलवार को दो मुकाबले हुए जबकि अन्य मैच बुधवार को खेले जाएंगे। संवाद
-
स्कूली बच्चों की लोक नृत्य स्पर्धा में एवीएम मंडी प्रथम
मंडी। महाशिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर पड्डल मैदान में मंगलवार को नर्सरी और केजी कक्षाओं के बच्चों की लोक नृत्य और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताएं करवाई गईं। लोक नृत्य प्रतियोगिता में कुल 18 स्कूलों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर मंडी ने पहला, राजकीय प्राथमिक पाठशाला बाल ने दूसरा जबकि सनातन धर्म विद्या मंदिर स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में 15 स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर मंडी प्रथम, राजकीय प्राथमिक पाठशाला बाल मंडी द्वितीय तथा एंग्लो संस्कृत मॉडल स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। संवाद
000