फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: निकल गई 'हीरोपंती', रील बनाने के चक्कर में जानलेवा स्टंट, पुलिस ने 18,500 रुपये का किया चालान

Wed, 28 Jan 2026 09:07 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में जानलेवा स्टंट करना एक कार चालक को भारी पड़ गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 18,500 रुपये का चालान काटा है। पढ़ें पूरी खबर और देखें वीडियो...
विज्ञापन
किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर खतरनाक स्टंट। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर कुछ सेकेंड की लोकप्रियता हासिल करने के लिए किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर सुंदरनगर के हराबाग में एक युवक ने अपनी ही नहीं, बल्कि सड़क पर चल रहे दर्जनों लोगों की जान दांव पर लगा दी। हराबाग क्षेत्र में ऑल्टो कार चालक द्वारा किए गए खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और वाहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 18,500 रुपये का चालान काटा। ट्रैफिक के बीच सार्वजनिक सड़क पर किए गए इस स्टंट में यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी की गई। वायरल वीडियो में चालक को तेज रफ्तार और स्टंट करते हुए दिख रहा है।

विज्ञापन




इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी अज्ञात व्यक्ति ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया और तत्काल जांच शुरू की गई। जांच के दौरान मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत वाहन का 18,500 रुपये का चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर वाहन चालक की पहचान की जा रही है। नियमों के उल्लंघन व लापरवाही से वाहन चलाने को लेकर आगे भी सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज के लिए इस तरह की खतरनाक हरकतों से दूर रहें, क्योंकि एक पल की लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें