फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूफान ने गोहर उपमंडल में मचाई तबाही

Mon, 06 Jun 2016 10:46 PM IST
मंडी
विज्ञापन
तूफान से उड़ी स्कूल की छत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। उपमंडल गोहर में रविवार शाम मौसम खराब होने के बाद अंधड़ ने तबाही मचाई। भारी बारिश और तेज हवाओं ने अनेक मकानों और स्कूलों के कमरों की छतें उड़ा दीं। तूफान से प्राथमिक पाठशाला धंग्यारा के कमरों की छत उड़ गई है। प्राथमिक पाठशाला कांढा के भवन की छत पर देवदार का विशाल पेड़ गिरने से छत टूट गई। जिससे काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन



  पंचायत प्रधान कांढा बगस्याड़ दुर्गा सिंह ठाकुर ने बताया कि प्राथमिक पाठशाला कांढा के भवन की छत पर गिरे देवदार के पेड़ से स्कूल को भारी क्षति पहुंची है। शिक्षा विभाग और प्रशासन को नुकसान के बारे में सूचित कर दिया गया है। उधर, रावमापा धंग्यारा के कार्यवाहक प्रधानाचार्य प्रभुदयाल ठाकुर ने बताया कि तूफान से स्कूल भवन की छतें उखड़कर मैदान में गिर गईं। जिससे बारिश का पानी स्कूल में घुस गया है। स्कूल का रिकार्ड सुरक्षित है मगर छतों का भारी नुकसान हुआ है।

तूफान से वन संपदा को भी भारी क्षति पहुंची है। नाचन वन मंडल में अनेक पेड़ धराशायी हुए हैं। अनेक स्थानों पर बारिश के साथ ओले भी गिरे। एसडीएम गोहर राघव शर्मा ने बताया कि प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें