फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी जमीन पर अफीम की खेती

Mon, 06 Jun 2016 10:42 PM IST
मंडी
विज्ञापन
अफीम की खेती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। जिला के दुर्गम क्षेत्रों में एक के बाद एक अफीम की खेती के मामले सामने आ रहे हैं। जंजैहली चौकी पुलिस ने सराज क्षेत्र की दुर्गम ग्राम पंचायत पखरैर के भराड़ गांव के खनोर नाले में गेहूं के एक खेत के बीच में 635 अफीम के पौधे बरामद किए हैं। खेती सरकारी जमीन में की गई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने कुछ पौधो को फोरेंसिक लैब जुन्गा भेज दिया है। बाकी अफीम की खेती को पुलिस ने नष्ट कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार रविवार शाम को पुलिस को फोन पर अफीम की खेती के बारे में गुप्त सूचना मिली। पुलिस टीम सोमवार सुबह मौके के लिए रवाना हुई। जंजैहली पुलिस चौकी टीम ने एसआई गोपाल सिंह ठाकुर की अगुवाई में हेड कांस्टेबल मोहन सिंह कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, होम गार्ड के जवान दुर्गा सिंह के साथ हलका पटवारी खेम सिंह ने मौके पर दबिश दी।

थुनाग-देजी सड़क से लगभग 11 किमी दूर दो घंटे तक पैदल चलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोपहर बाद पुलिस टीम भराड़ के खनोर नाला में पहुंच गई। इस दौरान हलका पटवारी खेम सिंह ने मौके पर जमीन की जांच की। पटवारी ने जमीन के सरकारी होने की पुष्टि की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अफीम के कुछ पौधे फोरेंसिक जांच के लिए जुन्गा लैब भेजे गए है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें