फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: हेरिटेज वॉक से मंदिरों के इतिहास की मिली जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। छोटी काशी की स्थापना के 500वें प्रवेश वर्ष के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन ने ‘हेरिटेज वॉक’ से लोगों को समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का सशक्त माध्यम प्रदान किया। इस पहल ने न केवल ऐतिहासिक धरोहरों का दर्शन कराया, बल्कि मंडी रियासत के इतिहास, स्थापत्य कला, आध्यात्मिक परंपराओं और उनमें निहित वैज्ञानिक दृष्टिकोण को भी नई पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य किया।
विज्ञापन

आठ सत्रों में लगभग 180 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने कहा कि मंदिरों और ऐतिहासिक इमारतों को वे वर्षों से देखते आए हैं, परंतु ‘हेरिटेज वॉक’ के माध्यम से उनके इतिहास और महत्व को जानने का अवसर मिला। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि यह पहल मंडी की ऐतिहासिक पहचान को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
......
राज देवता माधो राय के दर्शन से आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव
वॉक के अंतिम दिन मातृ शक्ति ने राजदेवता माधो राय और बाबा भूतनाथ के जयकारों के साथ हेरिटेज वॉक में भाग लिया। प्रतिभागियों ने राज देवता माधो राय मंदिर और भूतनाथ मंदिर के दर्शन कर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया। दूसरा सत्र ऐतिहासिक गुरु गोबिंद सिंह गुरुद्वारा साहिब की प्रबंधन कमेटी के प्रतिनिधियों और संगत के नाम रहा। संगत जब दमदमा पैलेस पहुंची तो वहां से जुड़ी ऐतिहासिक स्मृतियों को जान कर भाव-विभोर हो उठी।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें