फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बिंद्रावणी में दो वाहनों से चार लाख की जड़ी-बूटी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। सदर पुलिस ने बिंद्रावणी के भीमू ढाबा के पास दाे वाहनों में करीब चार लाख की जड़ी-बूटी रखाल बरामद की है। शनिवार दोपहर बाद करीब दो बजे पुलिस ने दो वाहनों से यह रखाल 252 बोरियों में पकड़ी।
विज्ञापन


जड़ी -बूटी करीब 75 क्विंटल बताई जा रही है। दोनों वाहनाें के चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

वाहन भी जब्त कर लिए हैं। वाहन चालकों की पहचान ओंकार सिंह और हेमराज निवासी जोगिंद्रनगर क्षेत्र के रूप में हुई है। रखाल जलोड़ी जोत, कुल्लू की तरफ से मंडी लाई जा रही थी।

आरोपियों से जब रखाल के बारे में पूछा गया तो वे कोई परमिट पेश नहीं कर पाए। इसके बाद वन विभाग ने पुलिस के साथ रखाल की 252 बोरियों को अपने कब्जे में ले लिया। दोनों गाड़ियों को भी जब्त कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सदर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें