फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सिलाई-कढ़ाई के शौक ने मोनिका को बनाया आत्मनिर्भर

Sat, 09 May 2026 12:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
एमए-बीएड के बाद नौकरी न मिलने पर शुरू किया पार्लर और टॉय मेकिंग कार्य
विज्ञापन

अब 600 से अधिक महिलाओं को दे चुकी हैं निशुल्क प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। कहते हैं कि हुनर और शौक इंसान को नई पहचान दिला सकते हैं। मंडी शहर के लोअर समखेतर वार्ड की रहने वाली मोनिका मट्टू ने इसे सच साबित किया है। एमए और बीएड की पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी नहीं मिलने पर उन्होंने अपने हुनर को ही आजीविका का साधन बना लिया।
मोनिका ने शादी से पहले सीखे ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण को आगे बढ़ाते हुए पति और परिवार के सहयोग से अपना पार्लर शुरू किया। इसके साथ ही उन्होंने टॉय मेकिंग और फूड प्रोसेसिंग का प्रशिक्षण भी लिया। आज वह केंद्र सरकार की जन शिक्षण संस्थान (जेएसएस) योजना के तहत बतौर प्रशिक्षक प्रशिक्षण केंद्र चला रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले पांच-छह वर्षों में उनके केंद्र से 600 से अधिक महिलाओं और युवतियों ने निशुल्क ब्यूटी पार्लर व टॉय मेकिंग का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। प्रशिक्षण के बाद कई महिलाएं स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बनी हैं। मोनिका ने कहा कि सफलता के लिए केवल नौकरी ही विकल्प नहीं है। सही प्रशिक्षण, आत्मविश्वास और मेहनत से कोई भी व्यक्ति अपना भविष्य संवार सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें