फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: गांव की संसद के लिए युवाओं में उत्साह

Sat, 09 May 2026 06:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड चौंतड़ा : दो दिन में 500 से अधिक प्रत्याशियों ने ठोकी ताल
विज्ञापन

नेर घरवासड़ा, लांगणा और भडयाड़ा तीन वार्डों में 10 जिला परिषद उम्मीदवारों ने भरे पर्चे
44 पंचायतों में आरक्षित पंचायत समिति के बीस वार्डों में 40 से अधिक ने दर्ज करवाया नामांकन
संवाद न्यूज एजेंसी
चौंतड़ा (मंडी)। विकास खंडा चौंतड़ा के तहत गांव की संसद बनाने के लिए युवा प्रत्याशियों का उत्साह देखने को मिल रहा है। तीन जिला परिषद वार्डों में दो दिन में दस प्रत्याशियों समेत 44 पंचायतों में 500 से अधिक प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दर्ज करवाकर गांव की सरकार बनाने में दिलचस्पी दिखाई है।
शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन जिला परिषद वार्ड भडयाड़ा वार्ड से अजय कुमार, बलवीर सिंह उर्फ अमन और शेष राम ने पर्चे भरे। लांगणा से रीमा देवी ने भी जिला परिषद सदस्य के लिए नामांकन दर्ज करवाया। विकास खंड चौंतड़ा की 44 पंचायतों में प्रधान, उपप्रधान व वार्ड सदस्यों के लिए भी करीब दो सौ नामांकन दर्ज हुए।
विज्ञापन

छत्तर पंचायत से युवा महिला उम्मीदवार सुमिता ने नामांकन दर्ज कर चुनावी ताल ठोकी है। जबकि इससे पहले 6 जिला परिषद सदस्यों ने अपने नामांकन दर्ज करवाकर गांव की सरकार बनाने में दिलचस्पी दिखाई है। शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी कार्यालय चौंतड़ा में पंचायत समिति सदस्य के लिए आरक्षित बीस वार्डों से भी पर्चे भरे गए।
विज्ञापन

तहसीलदार निर्वाचन अधिकारी रजत सेठी ने बताया कि दो दिन में 40 पंचायत समिति सदस्यों के नामांकन भी दर्ज हुए हैं। बताया कि पहले दिन की नामांकन प्रक्रिया में 64 प्रधान, 67 उपप्रधान और 158 पंचायत सदस्यों ने पर्चे भरे। शुक्रवार को नामांकन के दूसरे दिन भी करीब 200 नामांकन विकास खंड चौंतड़ा में दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें