श्री गुरु रविदास विकास समिति कोट बल्ह की ओर से मनाए गए स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाग लेते विभ
नेरचौक (मंडी)। श्री गुरु रविदास विकास समिति कोट बल्ह की ओर से रविवार को समिति का 16वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में गुरुदीप गिरी महाराज पठानकोट ने अपनी वाणी और वचनों से श्रद्धालुओं का निहाल किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रेम से रहने का आह्वान कर कहा कि जिनके हृदय में प्रेम नहीं वह व्यक्ति मुर्दे के समान है।
इसलिए हमें हमेशा प्रेम से रहकर अपना जीवन व्यतीत करना चाहिए। सत्संग करने से हमें स्वर्ग की प्राप्ति होगी। उन्होंने सभी से बुरी आदतों का परित्याग कर नशीले पदार्थों से दूर रहने का भी आग्रह किया। कहा कि हमेशा गुरु महाराज की वाणी को आत्मसात करना चाहिए। इस मौके पर गुरु रविदास विकास समिति की ओर से गुरुदेव को सरोपा भेंट कर उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जिला मंडी गुरु रविदास महासभा की अध्यक्ष मीना देवी, उपाध्याय तारा चंद भाटिया, अनुसूचित जाति जन जाति वर्ग विशाल सुधार समिति के प्रदेश प्रधान सिधु राम भारद्वाज, संजय सुरेहली आदि माैजूद रहे। संवाद