फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: करसोग अस्पताल में सुदृढ़ हो रहीं स्वास्थ्य सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। सिविल अस्पताल करसोग में हाल ही में लागू की गई नई व्यवस्थाएं न केवल मरीजों को सुविधा उपलब्ध करवा रही हैं बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं में भरोसा और पारदर्शिता भी बढ़ा रही हैं। मरीजों को बेहतर जांच सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से सरकार की ओर से नई एक्सरे मशीन उपलब्ध करवाई है। जल्द ही यहां सीटी स्कैन मशीन भी स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन

अस्पताल को स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सरकार ने यहां स्त्री रोग, हड्डी रोग, सर्जन, शिशु रोग, डेंटल सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की है। इसी कड़ी में रेडियोलाॅजिस्ट की नियुक्ति होने की उम्मीद है। व्यवस्था परिवर्तन का सबसे अधिक असर करसोग अस्पताल की ओपीडी पर पड़ा है। पहले यहां उपचार लेने के लिए मरीज घंटों कतारों में खड़े रहते थे लेकिन अब अस्पताल प्रशासन ने टोकन सिस्टम लागू किया है। अस्पताल की आपातकालीन सेवाओं के लिए अलग से पंजीकरण व्यवस्था बनाई है। इससे गंभीर मरीजों को तुरंत पंजीकरण और उपचार मिल रहा है। यह बदलाव मरीजों की सुविधा और समय पर इलाज सुनिश्चित करने में मील का पत्थर साबित होगा।

करसोग अस्पताल की ओर से रोजाना सायं के समय हेल्थ बुलेटिन जारी किया जाता है। इसमें अस्पताल की ओपीडी, आईपीडी, आपातकाल, ऑपरेशन थियेटर की गतिविधियों सहित दिनभर के फील्ड कार्यक्रमों और अगले दिन की योजनाओं की जानकारी आमजन से साझा की जा रही है। इससे अधिक से अधिक लोग सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। रोजाना किसी न किसी विषय पर फील्ड में जागरुकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें लोगों को एचआईवी, क्षय रोग, मौसमी बीमारियों और अन्य जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। अस्पताल में कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए भी नियमित स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम शुरू किए गए हैं।
विज्ञापन


....
राज्य सरकार के व्यवस्था परिवर्तन संकल्प के अंतर्गत अस्पताल में अनेक प्रभावी कदम उठाए गए हैं। इनके परिणामस्वरूप अस्पताल की पुरानी व्यवस्था में बदलाव देखा जा रहा है। यह बदलाव पूरी तरह से जनहित और मरीज हित में है ताकि किसी भी मरीज को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन

-गोपाल चौहान, बीएमओ करसोग
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें