फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री राजीव सहजल 28 से नाचन के दो दिवसीय दौरे पर

विज्ञापन
health minister
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। स्वास्थ्य मंत्री राजीव सहजल 28 नवंबर से नाचन विस क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। नाचन के विधायक विनोद कुमार ने बताया कि वे 28 नवंबर को सुबह 10 बजे आयुर्वेदिक चिकित्सालय कुटाची के भवन का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद एचएससी मशोगल के भवन का लोकार्पण, एचडीपी प्रोजेक्ट का नींव पत्थर, मशोगाल में लोगों की समस्याएं सुनेंगे, गोहर में सब ट्रेजरी के भवन का लोकार्पण, आयुर्वेदिक अस्पताल देलग का लोकार्पण, पंचायत घर देलग का लोकार्पण करने के बाद देलग में जनता की समस्याएं सुनेंगे।
बुराहटा में एसएससी भवन का लोकार्पण करेंगे। सैजल वन विश्राम गृह चैलचौक में रात्रि विश्राम करेंगे। 29 नवंबर सुबह सैजल भयारटा के एचएससी के भवन का लोकार्पण, पंचायत घर भयारटा का लोकार्पण के बाद वापस शिमला लौटेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें