फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू पर स्वास्थ्य विभाग चौकस,

Tue, 01 Mar 2016 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सुंदरनगर (मंडी)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 स्वाइन फ्लू से पीड़ित महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग चौकस हो गया है। महिला की केस हिस्ट्री को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने संपर्क में आए लोगों को दवाई बांट दी हैं। अब विभागीय टीम दोबारा क्षेत्र का दौरा कर जायजा लेगी। स्वाइन फ्लू से मौत होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
फरवरी के पहले सप्ताह में महिला की तबीयत बिगड़ने पर उसे सुंदरनगर नागरिक अस्पताल में भरती करवाया गया था, जहां उपचार के दौरान सेहत में कोई सुधार न होने पर परिजन महिला को 10 फरवरी को मोहाली स्थित एक निजी सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में ले गए थे। जहां टेस्ट में महिला में स्वाइन फ्लू पॉजीटिव पाया गया था।
विज्ञापन


जहां पर लंबे उपचार के बाद सोमवार को महिला ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने महिला का मोहाली में ही अंतिम संस्कार कर दिया है।  खंड स्वास्थ्य अधिकारी स्वास्थ्य खंड रोहांड़ा डा. अविनाश ने स्वाइन फ्लू से पीड़ित महिला की मौत की सूचना की पुष्टि की है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिस क्षेत्र से महिला संबंधित थी वहां पर दो बार आसपड़ोस  और रिश्तेदारों को टैमी फ्लू की दवाइयां दी गई हैं। उन्होंने बताया एक दो दिन में उस क्षेत्र में एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की टीम दौरा कर लोगों को दवाइयां वितरित करेगी। उन्होंने बताया इस घटना के बाद क्षेत्र में कोई और मामला क्षेत्र में सामने नहीं आया है। विभाग बीमारी को लेकर लगातार लोगों को जागरूक कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें