फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकअप करवाने वाले 70 फीसदी निकले बीपी और शूगर के रोगी

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर के लडभड़ोल नागरिक अस्पताल में आयोजित विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर में पंजीकरण करवान? - फोटो : Mandi
विज्ञापन
योजना के तहत खंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला-2022 का विधायक प्रकाश राणा ने शुभारंभ किया। पहले दिन यहां 230 लोगों का ओपीडी में चेकअप हुआ। सबसे 70 फीसदी के करीब लोग शूगर और बीपी से पीड़ित पाए गए। इस दौरान शिविर में 10 लोगों ने रक्तदान भी किया। लगभग 110 लोगों के लैब टेस्ट किए गए। 67 लोगों की एक्स-रे जांच हुई।
विज्ञापन

लगभग 90 लोगों की हेल्थ आईडी जनरेट की गई। दो लोगों ने अंगदान करने के लिए पंजीकरण भी करवाया। स्वास्थ्य मेले में सात विशेषज्ञ हड्डी रोग, बाल रोग, महिला रोग, ईएनटी, चर्म रोग, शल्य चिकित्सा और मनोचिकित्सक ने सेवाएं दीं। लोगों की सुविधा के लिए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
इस दौरान जिला परिषद सदस्य विजय भाटिया, बीडीसी अध्यक्ष रमा देवी, पूर्व जिला पार्षद संजीव शर्मा, बीडीसी सदस्य संजीव ठाकुर, प्रधान लडभड़ोल मीनाक्षी देवी, उप-प्रधान रणजीत, बीएमओ डॉ. अरुणा सिंगला, डॉ. रोहित, डॉ. निशांत जसवाल, स्वास्थ्य शिक्षक शेर सिंह वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक प्रकाश राणा ने कहा कि वर्तमान सरकार के चार वर्षों के कार्यकाल दौरान स्वास्थ्य नेटवर्क को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार प्रयास हुए हैं। हर क्षेत्र में विकास हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें