फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर में की 342 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
चौंतड़ा (मंडी)। सामुदायिक भवन जोगिंद्रनगर में रविवार को लगाए गए स्वास्थ्य जांच शिविर में 342 मरीजों की जांच की गई। इस दौरान 232 मरीजों के टेस्ट किए गए। शिविर रोटरी क्लब जोगिंद्रनगर की ओर से आयोजित किया गया। रोटरी चार्टर अध्यक्ष रणजीत सिंह कटोच ने बताया कि शिविर में हृदय और मेडिसिन के मरीजों का उपचार किया।
विज्ञापन

इस दौरान मरीजों को दवा भी निशुल्क दी गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों से रोजाना कम से कम 30 मिनट व्यायाम करने की सलाह दी, ताकि शरीर को बीमारियों से सुरक्षित बचाया जा सके। हृदय रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डाॅ. प्रकाश चंद राणा ने कहा कि संतुलित आहार और व्यायाम से शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें