फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: हाटेश्वरी-11 ने आईटीजीआई वॉरियर्स को नौ विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली कप क्रिकेट प्रतियोगिता में 32 टीमें ले रहीं भाग
विज्ञापन

जल्द शुरू होंगे सेमीफाइनल मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर स्थित बीएसएल पंजाब स्कूल ग्राउंड में महाशिवरात्रि क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित दिवाली कप क्रिकेट प्रतियोगिता में हाटेश्वरी-11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आईटीजीआई वॉरियर्स को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी। वीरवार को खेले गए राउंड-1 के मुकाबले में हाटेश्वरी-11 के खिलाड़ियों ने एकतरफा जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई।
पहले बल्लेबाजी करते हुए आईटीजीआई वॉरियर्स की टीम निर्धारित 12 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 59 रन ही बना सकी। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी हाटेश्वरी-11 की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी की। टीम ने महज 6.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 64 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के आयोजक ऋषभ शर्मा ने बताया कि दिवाली कप में कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के मुकाबले जारी हैं और जल्द ही सेमीफाइनल मैच भी शुरू होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें