दिवाली कप क्रिकेट प्रतियोगिता के प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दिखाया दम
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। बीएसएल पंजाब स्कूल मैदान सुंदरनगर में महाशिवरात्रि क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित दिवाली कप क्रिकेट प्रतियोगिता के प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हाटेश्वरी-11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कॉलोनी वॉरियर्स को 29 रन से पराजित किया।
मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए हाटेश्वरी-11 की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए। टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए विपक्षी टीम के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कॉलोनी वॉरियर्स की टीम निर्धारित 15 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 125 रन ही बना सकी। इस तरह हाटेश्वरी-11 ने 29 रन से मुकाबला जीतकर अगले दौर की ओर कदम बढ़ाया। आयोजक ऋषभ शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में वीरवार को प्री क्वार्टर फाइनल के मुकाबले खेले जा रहे हैं।