फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: ओलावृष्टि ने तोड़ दिए टमाटर के पौधे बंपर फसल की उम्मीदें हुईं धराशायी

विज्ञापन
बल्हघाटी के लोहारा में ओलावृष्टि के बाद टमाटर के खेत किनारे निराश बैठे किसान। संवाद
विज्ञापन
मंडी। जिला मंडी की बल्हघाटी में हुई ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है। फूलों से लकदक पौधों को देख कर खुश हुए किसानों की उम्मीदों पर ओलावृष्टि ने पानी फेर दिया है। लोहारा, नलसर, टांडा, जलाह आदि गांवों में ओलावृष्टि से टमाटर की पौध से फूल झड़ गए। खीरा और अन्य फसलों को भी बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

बल्हघाटी के खेत खलिहानों में इन दिनों टमाटर की पौध लहलहा रही है। टमाटर की पौध पर इन दिनों फूल खिल रहे हैं। जिन किसानों ने समय रहते पौधे रोपे हैं उनमें टमाटर ने आकार लेना शुरू कर दिया है। वीरवार सायं बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने फसल पर कहर बरपाया है। ओलों से पौध के तने छिटक कर दूर गिर गए। पौधों से फूल भी झड़ गए।
लोहारा के किसान श्याम लाल, नरेंद्र कुमार वालिया, मोती लाल, अशोक आदि ने बताया कि उन्होंने टमाटर की खेती के लिए जमीन किराये पर ले रखी है। इस समय पौधों में फ्लावरिंग स्टेज है। जिस तरह से ओलावृष्टि ने फसल पर कहर बरपाया है उससे उनकी बंपर पैदावार होने की उम्मीदों को झटका लगा है।
विज्ञापन

बल्ह घाटी में बड़े पैमाने पर बेरोजगार युवा टमाटर की खेती कर आर्थिकी को मजबूत कर रहे हैं। घाटी के टमाटर की पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, जम्मू समेत अन्य राज्यों में काफी मांग रहती है। लोहारा पंचायत के उपप्रधान पूरन चंद (बबलू) ने बताया कि किसानों के माथे पर अब चिंता की लकीरें हैं। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों से नुकसान का आकलन कर मुआवजा प्रदान करने की मांग की है।
...
बल्ह घाटी समेत अन्य क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को नुकसान हुआ है। फील्ड से नुकसान की रिपोर्ट मंगवाई गई है।
-राम चंद्र चौधरी, उपनिदेशक, कृषि विभाग
...

101 हेक्टेयर क्षेत्र में बागवानों को नुकसान
सराज, नाचन और करसोग क्षेत्र में ओलावृष्टि-बारिश से सेब समेत अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा है। 101 हेक्टेयर क्षेत्र में करीब बीस लाख का नुकसान बागवानों को हुआ है। इसमें सेब समेत अन्य नगदी फसलें शामिल हैं। अधिक प्रभावित क्षेत्रों में सराज, बालीचौकी, गोहर तथा करसोग क्षेत्र शामिल हैं। उद्यान विभाग के उपनिदेशक डाॅ. संजय गुप्ता ने बताया कि बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान की रिपोर्ट को उच्च अधिकारियों को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें