फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर अस्पताल में गायनी विशेषज्ञ छुट्टी पर, टांडा-नेरचौक रेफर की जा रही महिलाएं

Sun, 21 Apr 2024 08:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर की ओपीडी में उमड़ी मरीजों की भीड़।  संवाद
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में गायनी विशेषज्ञ चिकित्सक के अवकाश पर जाने से अब गायनी वार्ड में महिलाओं के दाखिले भी प्रभावित होने लगे हैं। गायनी ओपीडी में आने वाली गर्भवती महिलाएं रोजाना बिना उपचार लौट रही हैं। सबसे बड़ी दिक्कत प्रसव पीड़ा से कराह रही महिलाओं को झेलनी पड़ रही है, जिन्हें आपात स्थिति में 80 से 100 किलोमीटर दूर टांडा और नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

करीब दस दिन से जोगिंद्रनगर अस्पताल में गायनी विशेषज्ञ चिकित्सक अवकाश पर है। इसके कारण 100 बिस्तरों वाले अस्पताल में गायनी के रोगों की महिला मरीजों को यह दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। हालांकि अस्पताल की विभिन्न ओपीडी में तैनात विशेषज्ञ चिकित्सक महिला मरीजों को भी उपचार दिला रहे हैं, लेकिन गर्भवती महिलाओं का उपचार प्रभावित हो रहा है।
उपमंडलीय अस्पताल में हर रोज करीब 100 महिलाएं गायनी ओपीडी में उपचार लेने पहुंचती हैं। पूरे उपमंडल से प्राथमिक उपचार हासिल करने के साथ गायनी रोगों के उपचार के लिए महिलाएं पहुंचती हैं। यहां पहले दो स्त्री रोग विशेषज्ञ थे। इनमें एक विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति टांडा में पढ़ाई के लिए होने के बाद अब एक गायनी विशेषज्ञ चिकित्सक के हवाले ही महिलाओं का उपचार निर्भर किया गया है। जिनके अवकाश पर चलते दिक्कतें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

उधर, एसएमओ डॉ. रोशन लाल कौंडल ने बताया कि नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में उपचार के लिए पहुंच रही महिलाओं को ओपीडी में तैनात विशेषज्ञ चिकित्सक और चिकित्साधिकारी भी उपचार दिला रहे हैं। अगले सप्ताह से गायनी ओपीडी में भी महिला मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सक से स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें