फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धन्य हो सतगुरु मेरे, तुम्हें बार-बार प्रणाम

Tue, 19 Jul 2016 07:24 PM IST
मंडी
विज्ञापन
सुंदरनगर में गुरु पूर्णिमा पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित विश्व जागृति मिशन के अनुयायी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। गुरु पूर्णिमा दिवस मंगलवार को विश्व जागृति मिशन सुंदरनगर ने यहां के लक्ष्मी नारायण मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान सत्संग और भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में सुधांशु के अनुयायियों ने भाग लेकर गुरु के प्रति अपने समर्पण की भावना को व्यक्त किया।
विज्ञापन


मिशन के प्रधान और भजन उपदेशक प्यारे लाल गुप्ता ने धन्य हो सतगुरु मेरे तुम्हें प्रणाम बार बार भजन से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने थोड़ा ध्यान लगा गुरुवर दौड़े चले आएंगे, ऐ शंभू बाबा आदि भजनों से सबको भक्ति रस से सराबोर कर दिया। इस मौके पर उपस्थित पूर्व मंत्री रूप सिंह ठाकुर ने उपस्थित गुरु भाई-बहनों से आह्वान किया कि वह समाज में फैली कुरीतियों के समूल नाश के लिए आगे आएं व दहेज व नशे से इस पीढ़ी को बचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। इस मौके पर विश्व जागृति मिशन की ओर से उपस्थित अनुयायियों को सुधांशु महाराज का फोन के माध्यम से गुरु पूर्णिमा का संदेश भी सुनाया गया। मिशन की ओर से इस मौके पर भंडारे का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें