फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: लंबाथाच काॅलेज के नोटिस बोर्ड पर बंदूक से फायरिंग

विज्ञापन
सराज घाटी के लंबाथाच कॉलेज में लगा सूचना बोर्ड। स्रोत जागरूक पाठक - फोटो : अर्जुन की मौत के बाद विलाप करतीं घर की महिलाएं एवं अन्य। स्रोत संवाद
विज्ञापन
काॅलेज प्रशासन की शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग (मंडी)। लंबाथाच के राजकीय महाविद्यालय के दो नोटिस बोर्डों को अज्ञात व्यक्तियों ने रात के समय फायरिंग कर छलनी कर दिया। इस घटना से लंबाथाच सहित सराज क्षेत्र में खौफ का माहौल है। कॉलेज प्रशासन ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। रविवार को जंजैहली पुलिस थाना की टीम काॅलेज परिसर में पहुंची और घटना की छानबीन शुरू की। पुलिस ने मौके से कुछ साक्ष्य भी जुटाए हैं।
कॉलेज परिसर के पास स्थित पुल के पास से ही किसी असामाजिक तत्व की ओर से निर्माणाधीन साइंस ब्लॉक के बाहर लगे नोटिस बोर्ड पर फायरिंग की संभावना जताई जा रही है। गोलियों की बौछार से दोनों नोटिस बोर्ड पूरी तरह छलनी हो गए हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घटना शिकारियों ने अंजाम दी या कोई अन्य असामाजिक तत्व शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड पर लगे गोली के निशान एयरगन के छर्रों से मेल नहीं खाते। सूत्रों के अनुसार इलाके में किसी के पास एयरगन नहीं है और इस तरह के निशान केवल असली बंदूक से ही बन सकते हैं। जानकारी के अनुसार शॉटगन के 12-गेज कारतूस में नंबर 7 बर्डशॉट के लगभग 362 छर्रे होते हैं, जबकि बकशॉट में केवल 8–9 बड़े छर्रे होते हैं। एयरगन में आमतौर पर एक बार में एक ही प्रोजेक्टाइल निकलता है। एयरगन के प्रोजेक्टाइल शीशे के बने होते हैं और डायबोलो (शटललॉक) आकार के होते हैं। यह असली बंदूक की तरह बारूद का इस्तेमाल नहीं करता, बल्कि हवा के दबाव से चलता है। उधर, काॅलेज की प्रिंसिपल जया ठाकुर ने बताया कि प्रशासन ने शुरुआत में घटना को हल्के में लिया था, लेकिन करीब से देखने पर मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ। इसलिए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई और टीम ने मौके पर जाकर छानबीन कर साक्ष्य जुटाए।


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें