फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सरकाघाट के बही क्लस्टर में अमरूद पौधरोपण अभियान शुरू

Sat, 26 Jul 2025 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। हिमाचल प्रदेश उपोष्ण कटिबंधीय बागवानी परियोजना (एचपी शिवा) के तहत सरकाघाट के बही क्लस्टर में अमरूद पौधरोपण अभियान का शुभारंभ राजस्व व बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने किया। उन्होंने कहा कि कि इस परियोजना के माध्यम से न केवल बंजर भूमि का दोबारा उपयोग किया जा रहा है बल्कि किसानों को टिकाऊ आजीविका के अवसर भी प्रदान किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बही क्लस्टर की 9.3 हेक्टेयर भूमि पर हिसार सफेदा प्रजाति के कुल 10,332 अमरूद पौधे लगाने की योजना है। प्रथम चरण में 4,444 पौधे रोपे जाएंगे। इस कार्य में कुल 30 किसान भागीदारी निभा रहे हैं। परियोजना के तहत बही क्लस्टर के भूमि निर्माण, बाड़बंदी और सिंचाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बही क्लस्टर में सरकार की ओर से लगभग 1.43 करोड़ खर्च किया जा रहा है जिसमें क्लस्टर भूमि निर्माण पर लगभग 13.93 लाख, बाड़बंदी पर 43.71 लाख और ड्रिप सिंचाई प्रणाली की स्थापना पर 85.31 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
मंत्री ने किसानों से आग्रह किया कि वे इस तरह की योजनाओं से अधिक से जुड़ें। इस मौके पर कांग्रेस नेता पवन ठाकुर, संयुक्त निदेशक बागवानी डॉ. वेद प्रकाश बैंस, उपनिदेशक बागवानी डॉ. संजय गुप्ता, एसडीएम सरकाघाट स्वाति डोगरा, डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें