फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नेरचौक बाजार में मोबाइल शॉप में जीएसटी विभाग की छापामारी

Sun, 27 Oct 2024 08:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। त्योहारी सीजन में जीएसटी में हेराफेरी करने वाले कारोबारियों पर जीएसटी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शनिवार को जीएसटी विभाग की टीम ने नेरचौक बाजार में एक मोबाइल शॉप में छापामारी की और दुकान के रिकॉर्ड की गहन जांच की। इससे पहले भी विभाग की टीम ने नेरचौक में एक प्रसिद्ध ज्वेलर्स की दुकान पर दबिश देकर उसके वित्तीय रिकॉर्ड को खंगाला था।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों के अनुसार, उन्हें सूचनाएं मिली थीं कि कई व्यापारी जीएसटी में धांधली कर सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचा रहे हैं। शनिवार को हुई इस कार्रवाई ने नेरचौक बाजार में हड़कंप मचा दिया। व्यापारियों का कहना है कि विभाग की यह कार्रवाई त्योहारी सीजन में हुई है, जिसका सीधा असर उनके व्यापार पर पड़ रहा है।
स्थानीय व्यापारियों ने प्रदेश सरकार और विभागीय अधिकारियों से अनुरोध किया है कि वे त्योहारी सीजन के बाद उन कारोबारियों पर कार्रवाई करें जो सरकारी राजस्व को चपत लगा रहे हैं। व्यापार मंडल नेरचौक के प्रधान गोविंद ठाकुर ने कहा कि नेरचौक शहर में कुछ व्यापारियों पर जीएसटी विभाग की टीम द्वारा छापामारी की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि त्योहारी सीजन में मंदी से जूझ रहे व्यापारियों को अपने व्यापार को संभालने की उम्मीद थी, लेकिन विभाग की इन कार्रवाइयों ने व्यापारियों में डर और खौफ का माहौल पैदा कर दिया है। इससे न केवल उन्हें दस्तावेजों में उलझा दिया है, बल्कि व्यापार करने में भी कठिनाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें