फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: धर्मपुर नलवाड़ मेले के लिए 15 लाख में बिका मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल धर्मपुर में चार अप्रैल को शुरू हो रहे जिला स्तरीय देवता एवं नलवाड़ मेले की स्थानीय प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मेला मैदान (कॉलेज मैदान) की बोली 14.95 लाख में हुई। चार अप्रैल से नौ अप्रैल तक चलने वाले मेले के शुभारंभ को लेकर अभी मुख्यातिथि का चयन नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

सांस्कृतिक संध्याओं में आने वाले स्टार कलाकारों का चयन भी नहीं हुआ है। मेला की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए मंच और डोम का निर्माण शुरू हो गया है। यह पहला अवसर है जब धर्मपुर मेला मैदान इतना महंगा बिका है। पहले दस लाख या इससे नीचे तक के दाम पर ही मैदान बिकता रहा है। कांगड़ा जिले के आलमपुर से आए ठेकेदार ने इतनी महंगी बोली लगा कर मैदान को खरीदा है।
धर्मपुर देवता एवं नलवाड़ मेला में पांच सांस्कृतिक संध्याएं आयोजित की जाएंगी। विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां लगेंगी, साथ ही खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। युवाओं के लिए मैराथन होगी। मेले में पशुओं की खरीद फरोख्त होती थी लेकिन अब नहीं होती है। खेती के सभी कार्य मशीनों से किए जा रहे हैं, इस कारण बैल नहीं खरीदे जाते हैं। मेले में बैल पूजन के लिए भी बैलों की जोड़ी को ढूंढ कर लाया जाता है। धर्मपुर देवता एवं नलवाड़ मेला की शोभा बढ़ाने के लिए 22 देवी-देवताओं को निमंत्रण दिया गया है। इसमें बाबा कमलाहिया, माता शीतला, जालपा सक्रैणधार मुख्य रूप से शिरकत करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मपुर मेला मैदान 14 लाख 95 हजार में बिका है। सांस्कृतिक संध्याओं के लिए स्टार कलाकारों और मुख्य अतिथियों का चयन जल्द कर लिया जाएगा।
-विपिन ठाकुर, तहसीलदार संधोल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें