फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: स्नोर घाटी में दरक रही जमीन, कई घरों को खतरा

विज्ञापन
स्नोर घाटी के जला गांव में जमीन दरकने से क्षतिग्रस्त हुआ घर। स्त्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
नगवाईं (मंडी)। बारिश से स्नोर घाटी में जमीन दरक रही है। इससे कई गांवों को खतरा पैदा हो गया है। गांव में कई मकान क्षतिग्रस्त हो चुके हैं और लोगों को अपना घर छोड़कर रिश्तेदारों के पास शरण लेनी पड़ी है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आधे दर्जन से ज्यादा मकानों को खाली करवा दिया है। प्रभावित लोग अब अपने रिश्तेदारों के यहां रह रहे हैं।
विज्ञापन

सनोर घाटी के जला गांव में शशि कुमार का 8 कमरों वाला घर और उनकी 5 दुकानें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। शशि कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी जीवन भर की कमाई इस मकान को बनाने में लगा दी थी, लेकिन कुदरत के कहर ने सब कुछ तबाह कर दिया। इसके साथ ही तपे राम, लच्छी राम, हेम सिंह हरि और वेद राम के घरों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। हालात की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। औट के पटवारी पंकज कुमार ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया।
उन्होंने प्रभावित लोगों के नुकसान का आकलन किया और उन्हें जल्द से जल्द राहत पहुंचाने के लिए रिपोर्ट तैयार करने की बात कही है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश से जमीनें दरक रही हैं, जिससे गांव के कई और घरों को भी खतरा पैदा हो गया है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर करीब छह घरों को खाली करवा दिया है। प्रभावित लोग अब अपने रिश्तेदारों के यहां रह रहे हैं। शशि कुमार और अन्य प्रभावितों ने प्रशासन से जल्द से जल्द उन्हें उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग की है ताकि वे अपने जीवन को फिर से पटरी पर ला सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें