फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सेना में लेफ्टिनेंट बने सुंदरनगर के विकास ठाकुर का भव्य स्वागत

विज्ञापन
सेना में लेफ्टिनेंट बने सुंदरनगर के विकास ठाकुर अपने दादा दादी के साथ। स्त्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुंदरनगर (मंडी)। सेना अकादमी देहरादून से प्रशिक्षण पूरा कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने विकास ठाकुर का अपने पैतृक गांव धंडोली-नैहरा (ग्राम पंचायत पलौहटा) पहुंचने पर परिजनों, ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। विकास ठाकुर के लेफ्टिनेंट बनने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनके दादा हेम सिंह शास्त्री, दादी मनेथरा देवी, पिता कुसुम कुमार और माता भुवनेश्वरी देवी सहित परिवारजनों ने उनकी उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। विकास ने कहा कि वह अपने पिता को प्रेरणा मानकर सेना में शामिल हुए और दादा-दादी के संस्कारों व परवरिश से यह सफलता मिली। उनके पिता कुसुम कुमार भी सेना से लेफ्टिनेंट, कैप्टन पद से सेवानिवृत्त होकर देश सेवा कर चुके हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, सेवानिवृत्त तहसीलदार जय गोपाल शर्मा, धर्म सिंह शास्त्री, शरण दास शास्त्री सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे और लेफ्टिनेंट विकास ठाकुर को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें