फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: गोहर के सरोआ से लापता नाबालिग कटड़ा से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मां पर नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर जम्मू ले जाने का लगाया था आरोप
विज्ञापन

बच्ची के ताया और ताई ने थाना गोहर में गुमशुदगी की रिपोर्ट करवाई थी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। पुलिस ने गोहर उपमंडल के सरोआ क्षेत्र से लापता 11 वर्षीय नाबालिग को जम्मू-कश्मीर के कटड़ा क्षेत्र से सुरक्षित बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामले में बच्ची की मां को पूछताछ के लिए थाना गोहर तलब किया गया है।
सरोआ क्षेत्र के गांव कांढी निवासी नाबालिग 10 जून को स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन नहीं लौटी। इसके बाद बच्ची के ताया और ताई ने थाना गोहर में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। परिजनों ने बच्ची की मां पर संदेह जताते हुए उसकी तलाश की मांग की थी।
विज्ञापन

शिकायत मिलने के बाद गोहर पुलिस ने विशेष सर्च अभियान चलाया। करीब 72 घंटे तक चले इस अभियान में पुलिस टीमों ने जम्मू, कटड़ा और वैष्णो देवी क्षेत्र में संभावित स्थानों पर तलाश की। इस दौरान पुलिस ने बच्ची को कटड़ा के पास वैष्णो देवी मार्ग से सुरक्षित बरामद कर लिया।
परिजनों का आरोप है कि बच्ची की मां दो वर्ष पहले भी अपने बच्चों को छोड़कर घर से चली गई थी। उस समय वह कथित तौर पर पंजाब के अमृतसर पहुंच गई थी, जहां नाबालिग बच्ची और उसके छोटे भाई को लावारिस हालत में छोड़ दिया गया था। बाद में बस चालक और परिचालक की मदद से दोनों बच्चों को पुलिस के माध्यम से परिजनों तक पहुंचाया गया था। परिजनों का कहना है कि इस बार की घटना भी संदिग्ध परिस्थितियों में हुई, जिससे उन्हें किसी अनहोनी की आशंका थी।
विज्ञापन

डीएसपी मंडी दिनेश कुमार का कहना है कि बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। उसकी मां को पूछताछ के लिए तलब किया गया है और मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें