फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: देवी-देवताओं का बड़ा देव कमरूनाग से भव्य मिलन

Sat, 29 Jun 2024 07:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
बड़ा देव कमरूनाग मेले में ​शिरकत करते श्रद्धालु। - संवाद
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। उपमंडल गोहर के कुफरीधार में शनिवरा को बड़ा देव कमरूनाग का एक दिवसीय मेला देव मिलन के साथ धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान देवी-देवताओं ने बड़ा देव कमरूनाग के साथ भव्य मिलन किया। इस दौरान वाद्य यंत्रों की धुनों से गोहर घाटी गूंज उठी।
विज्ञापन

कमरूनाग के गूर देवी सिंह ने बड़ा देव कमरूनाग ने क्षेत्र के किसान और बागवानों सहित सभी लोगों को प्राकृतिक आपदा बचाने और फसलों की सुरक्षा कवच प्रदान करने का आश्वासन दिया गया। मेले में सैकड़ों लोगों ने बड़ा देव कमरूनाग, देव श्री बाला कामेश्वर, श्री काकड़ देव, माता सिंह वाहिनी धनयाडी, देव जहल, देव ग्वालु, देव माहूंनाग कलाई, माता जालपा का आशीर्वाद लिया।
गौरतलब हो कि बड़ा देव कमरूनाग का सरनाहुली मेला मूल स्थान कमरुनाग में हाल ही में संपन्न हुआ था। जो लोग बड़ा देव कमरूनाग के मूल स्थान पर नहीं जा पाते, वे कुफरीधार में एक दिवसीय मेले में उनके दर्शन करते है। इसमें लोग अपनी मन्नत पूरी होने पर देवता कमरूनाग सहित अन्य देवी देवताओं के दर्शन कर चढ़ावा चढ़ाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें