सुंदरनगर (मंडी)। धर्मशाला में आयोजित राष्ट्रीय मास्टर गेम्स में सुंदरनगर के डैहर निवासी 77 वर्षीय सूबेदार (सेवानिवृत्त) जीआर गुलशन ने एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक हासिल किए हैं।
गुलशन ने बताया कि वह कई वर्षों से राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स गेम्स में भाग ले रहे हैं। इस बार उन्होंने धर्मशाला में आयोजित राष्ट्रीय मास्टर गेम्स में दौड़ प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया है। संवाद