फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक-परिचालक को कमरे में बंद कर तोडे़ सरकारी बस के शीशे

Thu, 21 Jul 2016 07:22 PM IST
मंडी
विज्ञापन
police - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। उपमंडल करसोग के मुंडू में सो रहे एचआरटीसी के चालक और परिचालक को कमरे में बंद कर शातिरों ने सरकारी बस के शीशे तोड़ दिए। इस घटना में निगम को 40 हजार रुपये से अधिक की चपत लगी है। मामला बुधवार देर रात तब पेश आया जब बस के चालक और परिचालक बस ठहराव के साथ लगते ढाबे में किराये के कमरे में सो रहे थे। शातिरों ने चालक और परिचालक का कमरा बाहर से बंद कर दिया और बस के शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार करसोग से मुंडू रूट पर बस करीब आठ बजे मुंडू के पास पहुंची। बस के चालक धर्म सिंह व परिचालक जतेंद्र बस को पार्क कर साथ लगते ढाबे में किराए के कमरे में खाना खाने के बाद सोने के लिए चले गए। पुलिस को दी शिकायत में बस के चालक धर्म सिंह ने कहा कि रात्रि भोजन के बाद वह किराये के कमरे में सोने चले गए। सुबह उठने के बाद दरवाजा खोलने की कोशिश की तो दरवाजा बाहर से बंद था। जिस पर उन्होंने ढाबा मालिक को दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई। ढाबा मालिक ने दरवाजा खोला। इसके बाद दोनों चालक और परिचालक बस के पास पहुंचे। लेकिन, अज्ञात लोगों ने रात को बस के सामने के दोनों शीशे तोड़ दिए थे। चालक ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर लिया है। उधर, एसपी प्रेम कुमार ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें