फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा संस्थानों तक जातिगत विभाजन को बढ़ावा दे रहीं सरकारें : जम्वाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर में सामान्य वर्ग से जुड़े विभिन्न क्षेत्रीय संगठनों के पदाधिकारियों ने एकजुट रहने का किया आह्वान
विज्ञापन

शहरी निकायों और पंचायतों में लागू जाति आधारित आरक्षण व्यवस्था पर भी चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
डैहर (मंडी)। सामान्य वर्ग संयुक्त मंच के तत्वावधान में सुकेत सिनेमा परिसर में सामान्य वर्ग से जुड़े विभिन्न क्षेत्रीय संगठनों के पदाधिकारियों एवं सक्रिय सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता जिला मंडी के संयोजक इंजीनियर डीके चंदेल ने की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर के.एस. जम्वाल तथा संयुक्त व्यापार मंडल से समाजसेवी सुरेश कौशल भी उपस्थित रहे। बैठक में राजपूत सभा, ब्राह्मण सभा, महाजन सभा, खत्री सभा, अहलूवालिया सभा सहित संयुक्त व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी ने अपने अधिकारों की रक्षा के लिए भविष्य में भी एकजुट रहने का आह्वान किया।
इस दौरान शहरी निकायों और पंचायतों में लागू जाति आधारित आरक्षण व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने इसे समाज को विभाजित करने वाला कदम बताते हुए इसका विरोध करने का निर्णय लिया। प्रतिनिधियों ने प्रस्तावित प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में इस विषय पर विस्तृत मंथन करने तथा आगामी चुनावों में बहिष्कार, नोटा या अन्य विकल्पों के माध्यम से विरोध दर्ज कराने की रणनीति बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष केएस जम्वाल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें आरक्षण तथा एससी-एसटी अत्याचार निवारण कानून की आड़ में शिक्षा संस्थानों तक जातिगत विभाजन को बढ़ावा दे रही हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे आंदोलन में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। सुंदरनगर इकाई के गठन के लिए हैरी राजपूत, दुनी चंद शर्मा, वीरेंद्र गुप्ता और राकेश कौल को संयोजक नियुक्त किया गया। उन्हें शीघ्र कार्यकारिणी गठित करने के लिए अधिकृत किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें