फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निहरी में 28 को होगा सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम : अमर नेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल सुंदरनगर के राजकीय महाविद्यालय निहरी के परिसर में 28 जनवरी को सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी की अध्यक्षता में सोमवार एक बैठक हुई।
विज्ञापन

एसडीएम अमर नेगी ने कहा कि सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत निहरी सहित आसपास की पांच ग्राम पंचायतों घड़ोई, मराहड़ा, बजीहन, जरल और बंदली के लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी। इस दौरान समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा। कार्यक्रम में उपमंडल स्तर के अधिकारियों के साथ-साथ जिला स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच शिविर लगाया जाएगा। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी देने के लिए प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी। बैठक में कार्यकारी तहसीलदार टेक चंद चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें